जुगनू को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने का जदयू नेताओं ने किया स्वागत, दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज ने सैयद मुमताज अहमद जुगनू को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

मनोनयन के बाद जिला जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जुगनू का स्वागत किया है। जूगनू को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनाये जाने के लिए जिला जदयू के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज के प्रति आभार व्यक्त किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने जूगनू को जिलाध्यक्ष बनाये जाने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि जूगनू के अध्यक्ष बनने से जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सशक्त एवं मजबूत होगा। पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जुगनू के अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का संगठन सशक्त एवं गतिशील होगा।

जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, प्रदेश सचिव अशोक मेहता, वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा उर्फ छोटे शर्मा, पार्टी नेता सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, पार्टी के कोषाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद, अनवर खां, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, अधिवक्ता ईरशाद अहमद, मुजफ्फर ईमाम कुरैशी, कंचनपुर पंचायत के मुखिया व जदयू नेता बसंत मेहता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश चैधरी, पार्टी के महासचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जदयू नेता ब्रजेश सिंह, मनीष कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ने जूगनू को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है। साथ ही पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया है।