पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर जदयू नेताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर जदयू नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, तेजेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह चंन्द्रवंशी, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, मुमताज अहमद जुगनू, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया बसंत मेहता एवं जहीर अहसन आजाद ने रमई राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के रमई राम एक कद्दावर नेता थें और अपने क्षेत्र से लम्बे अरसे तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहें। उनके निधन से राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।