JDU ने बदले 6 जिलाध्यक्ष, अशोक को औरंगाबाद की कमान, देखिये पूरी सूची

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। सत्ताधारी जनता दल यू ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने 10 जिला/ नगर अध्यक्षों को बदल दिया है। सोमवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ औरंगाबाद के नव मनोनित जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह (फाइल फोटो)

जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव को मधेपुरा, रामबाबू कुशवाहा को मुजफ्फरपुर, मो. अरशद को नालन्दा, अजय कुशवाहा को रोहतास व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं अनुपम सिंह को मुजफ्फरपुर नगर, माधव झा को दरभंगा नगर, मुकेश कुमार को कटिहार नगर व संजय सिंह को बेगूसराय का नगर अध्यक्ष मनोनित किया है।