IPL 13 : दिल्ली को मुंबई ने 5 विकेट से हराया

IPL के 13वें सीजन के 27वें मैच में मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आज पांच विकेट से पराजीत कर दिया। इसी के साथ मुम्बई इंडियंस अंक तालिका में सबसे उपर चला गया। आज मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने आईपीएल में अपनी 12वीं और सूर्यकुमार यादव ने 9वीं फिफ्टी लगाई। डिकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IPL 13: Mumbai beat Delhi by 5 wickets

सबसे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुम्बई इंडियंस को 163 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर डिकॉक ने 36 और सूर्यकुमार ने 32 बॉल पर 53-53 रन की पारी खेली। इनके अलावा ईशान किशन ने 15 बॉल पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप हुई। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।