औरंगाबाद में बाइकर्स ने बोला उत्पाद पुलिस पर हमला, शराबी को छुड़ाकर हुए फरार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में टंडवा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास पिछुलिया स्थित चेक पोस्ट पर गुरूवार को देर रात ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोलकर एक शराबी को जबरन छुड़ा लिया। हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद घायल की स्थिति सामान्य है।

बताया जाता है कि पिछुलिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से झारखंड की ओर से आने वाले लोगो की जांच कर रही थी। जांच के दौरान ही एक व्यक्ति के शराब पिए होने की पुष्टि हो गयी। शराब पीने की पुष्टि होते ही उत्पाद टीम शराबी को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाने ले जाने लगी। इसी दौरान शराबी के साथ रहे बाइक सवार युवकों ने शराबी को पुलिस वैन में बैठाने ले जा रहे पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया और शराबी को उसके कब्जें से छुड़ा लिया। पुलिसकर्मी के कब्जें से शराबी को छुड़ाने के बाद साथ रहे युवक उसे ले भागे।

हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए कुटुम्बा रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी का सदर अस्पताल में इलाज किया गया। इलाज के बाद घायल की स्थिति सामान्य है।

घायल पुलिसकर्मी कपिलदेव यादव(58) देव थाना क्षेत्र के अदरी गांव का निवासी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को देर रात उत्पाद विभाग की टीम पिछुलिया चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 4-5 की संख्या में बाइक सवार कुछ युवक आए।

टीम ने ब्रेथ एनालाईजर से उनकी जांच की।इसी दौरान एक युवक जांच में शराब के नशे में धुत पाया गया।

पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाजर से जांच की तो उसके शराब पिए होने की पुष्टि हो गई। शराब पीने की पुष्टि के बाद एक पुलिसकर्मी उसे उत्पाद विभाग के जीप में बैठाने ले जा रहा था। इसी दौरान शराबी युवक के साथ रहे बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर पर हमला बोलकर उसे छुड़ा लिया और पलक झपकते ही उसे लेकर बाइक से फरार हो गए।

मामले में उत्पाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला बोलने एवं शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में शराबी और उसके सहयोगियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।