टेंगरा में जनसंवाद में DM ने अवाम को दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के बारूण प्रखंड में टेंगरा पंचायत के तिवारी बिगहा खेल मैदान में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में आगतों का स्वागत टेंगरा पंचायत की मुखिया पुष्पा कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि अरूण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अवाम को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जन संवाद में जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुंच रहा है, के बारे में विस्तार से बताया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखना है। कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा बच्चों की प्राथमिक शिक्षा को काफी बढ़ावा मिला है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत बालिकाओं को उम्र के हर पड़ाव पर सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा जिला एवं अनुमंडल स्तर पर लोक शिकायत निवारण का प्रावधान किया गया है। विद्युत के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा काफी कार्य किए गए हैं। कृषि सिंचाई हेतु मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना चलाई जा रही है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं, जहां बच्चों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है। पशुपालन विभाग के द्वारा मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, शेड निर्माण आदि के लिए सब्सिडी दी जाती है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिला है। इसके तहत भी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपदा यथा अगलगी, लू, डूबने की घटना, सर्पदंश आदि के तहत आहत हुए लोगों के लिए त्वरित मुवावजा देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गया। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा वीडियो फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, बारूण की सीडीपीओ, बारूण के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अतिरिक्त जिला स्तर के कई वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।