पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

जमुई। गोट प्लेग नामक बीमारी जान लेवा होती है।समय-समय पर इस बीमारी की रोकथाम अगर नही की जाय तो पशु पालकों को भारी नुकसान हो सकता है। गोट प्लेग के विरुद्ध पी0पी0आर0 का टिकाकरण करना अति आवश्यक है।उक्त बातें पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र ,खैरा के डॉ0 शशांक क्षणदार ने किसानों से कही।

डॉ0 शशांक ने कहा कि पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम अंतर्गत बकरियों में होने वाली गोट प्लेग नामक बीमारी से बचाव के लिए पी0पी0आर0 का टीकाकरण अभियान का प्रारम्भ किया गया है। पांच मार्च से 19 मार्च 2021 तक चलने वाले टिकाकरण अभियान में निःशुल्क टीका दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्राइवेट टीका कर्मी द्वारा किसानों के घर -घर जाकर सुयोग्य भेड़ एवं बकरियों को टीकाकरण किया जा रहा है।

डॉ0 शशांक ने किसानों से अपील किया कि अपने-अपने भेड़ बकरियों को अवश्य टीका लगवाएं। एक बार टिका लगने से पशुओं में तीन वर्ष तक रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। उन्होंने किसानों से भरपूर लाभ उठाने की अपील की।

यह कार्यक्रम खैरा गाँव से प्रारम्भ किया गया। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे रणजीत राज,पशुधन सहायक टीका कर्मी,स्थानीय ग्रामीण तथा गणमान्य लोग इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।