कोरोना से पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार की एम्स में मौत

पटना। पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार की कोरोना से मौत हो गयी। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने आईजी के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही डायबिटिज के मरीज थे। पूर्णिया जोन के वह पहले आईजी बने थे। 20 अगस्त 2019 को उन्होंने कार्यभार संभाला था। वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। इन्हें 2001 में आईपीएस में प्रोन्नत किया गया था और 2011 में एसपी बने थे।