कैसे करें धान के पराली का प्रबंधन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स

मदनपुर (औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। किसानों की आमदनी दुगुनी करने एवं कृषि विभाग की किसान हित में चल योजनाओं की जानकारी देने के लिए गुरुवार को चेईनवादा पंचायत के पलकिया सामुदायिक भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जिला उधान पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार द्वारा उधान केन्द्र एवं कृषि विभाग के तहत संचालित किसान हीत योजनाओं, रबी फसलों के बीज, खाद तथा पशु पालन, मत्स्य पालन, धान पराली की उचित प्रबंधन सहित अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी।

प्रखंड तकनीकी अरविन्द कुमार विधार्थी और कृषि समन्वयक आशुतोष अनिल सिंह ने कहा कि किसान का आमदनी दुगुनी करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आय दुगुना कर सकते हैं। किसान खेतों में धान पराली जला देते हैं जिससे न केवल किसान का नुकसान होता है बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। पराली का उचित प्रबंधन कर दिया जाए तो वह खेत में खाद का काम तो करेगा ही साथ ही भूमि भी काफी उपजाऊं होगा। फसल भी अधिक उपज सकता है।

मत्स्य पालन,पशुपालन मुर्गी पालन करने से किसानों का नगद आमदनी बढ़ सकता है। आत्मा के तहत किसान समूह का निर्माण किया जा रहा है। किसान चौपाल में चेईनवादा पंचायत के सरपंच परमानंद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों आर्थिक विकास कृषि के माध्यम से करना चाहती है। किसान अन्नदाता है। जिसके लिए हर संभव प्रयास सरकार कर रही है। इस अवसर पर मुखिया ओम प्रकाश यादव,सहायक तकनीकी सन्नी कुमार, किसान सलाहकार धनंन्जय प्रसाद, रामजन्म महतो, कृष्ण कुमार सिंह, सुदर्शन मेहता, दिलीप यादव, रामगोविन्द सिंह थे।