इधर हिल-डोल रहा गठबंधन, उधर राज्य के इस बड़े कांग्रेस नेता ने नागपुर में कहा-बिहार की सभी 40 सीटे जीतेगा इंडिया गठबंधन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार में विपक्षी इंडिया गठबंधन हिल-डोल रहा है। इसके केंद्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। कुमार रह-रह कर कुछ ऐसा कर दे रहे है कि चर्चाओं को हवा मिलने लग रही है।

इधर यह सब चल ही रहा है कि बिहार कांग्रेस के बड़े दलित नेता, औरंगाबाद के कुटुम्बा के कांग्रेस विधायक व बिहार विधानसभा में सतारूढ़ दल के सचेतक राजेश कुमार गुरूवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित रैली में भाग लेने पहुंचे। रैली में सत्तारूढ़ दल के सचेतक ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन लगातार ताकतवर हो रहा है। गठबंधन अटूट है। बिहार में गठबंधन की गतिविधियों से एनडीए की चूले हिल रही है। उन्हे अपनी जमीन खिसकती महसूस हो रही है।

बिहार की हर लोकसभा सीट को जीतने के संकल्प के साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार है। हमारे यहां लड़ाई नौकरी का झांसा देने वाली जुमलेबाज मोदी सरकार और सही मायने में नौकरी देने वाली इंडिया गठबंधन के बीच है। हमारे गठबंधन ने अभी हाल में 1.25 लाख शिक्षकों की बहाली की है। अभी और शिक्षको की बहाली हो रही है।

वे नौकरी के नाम पर जुमलेबाजी करते है, हमलोग नौकरी देते है। उनमें और हममे यही फर्क है। इस फर्क को राज्य की जनता पहचान रही है। जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में गोलबंद है। वें दावें के साथ कह सकते है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की राज्य की सभी 40 सीटों पर जीत होगी। यह जीत सुनिश्चित है।

यह भी सुनिश्चित है कि 2024 में जुमलेबाज सरकार केंद्र में सत्ता में नही आनेवाली है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है।