मधुबनी में गूंगी व बहरी लड़की से गैंगरेप‚ आंखें फोड़ी

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही गांव में दरिंदों ने एक मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर दोनों आंखें भी फोड़ते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। यह घटना मंगलवार के दोपहर की बतायी गई है। पीड़ित लड़की की उम्र लगभग 15 वर्ष बतायी जा रही है। पीड़ित लड़की गूंगी एवं बहरी है। केवल वह अपराधियों को देख कर ही पहचान सकती थी। शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ ड़ाली। सभी अपराधी गांव के ही बताए जा रहे हैं।

बहरहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी भी कर रही है। पंचायत के मुखिया रामएकबाल मंड़ल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दिव्यांग लड़की घर से बाहर गांव के चौर में बकरी चराने गई थी। उसके साथ गांव के और भी बच्चे गए हुए थे। करीब ढ़ाई बजे वहां से आकर एक बच्चे ने घटना की पुरी जानकारी परजिनों को बताया। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जहां गांव से कुछ दूर‚दूसरे मनोहपुर गांव के निकट चौर में पीड़ित लड़की बेहोश परी हुई थी। परिजनों ने जख्मी अवस्था में पीड़ित दिव्यांग लड़की को उमगांव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद लड़की की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे। गुप्तांग में से खून निकल रहे थे। जिससे प्रतीत होता है कि उसका रेप करने के बाद पहचान न सके‚ इसलिए आंखें भी फोड़ दिए गए हैं। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि लड़की के आंख कोई नुकीली चीज से फोड़ दिया गया है। एक आंख तो पूरी तरह से फूटा हुआ है‚जिससे फूटे आंख बह रहे थे। दूसरी आंख भी फूटा हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। इधर हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पीडि़त का फर्द बयान नहीं मिला है। पीड़ित को जहां रेफर किया गया है‚ वहां से बयान आने के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी। वैसे पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।