भाकपा के पूर्व विधायक का. रामचंद्र सिंह यादव नहीं रहे, पार्टी में गहरा शोक

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी,बिहार राज्य परिषद ने अपने नेता पूर्व विधायक का०रामचन्द्र सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


का०रामचन्द्र जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रभारी सचिव का०रामनरेश पांडेय ने कहा कि जब देश और समाज में जलजला-सा है। का०रामचन्द्र सिंह यादव का जाना संघर्षकारी जन-गण और पार्टी की अपूरणीय क्षति है। का०पांडेय ने कहा कि रामचन्द्र जी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रीय परिषद के भी सदस्य थे।

वे किसान सभा के राज्याध्यक्ष भी थे। का०यादव कई बार विधान सभा के लिए भी चुने गए थे। इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। का०पांडेय ने कहा कि बिहार पार्टी का० यादव के सपनों को पूरा करने के लिए उनके संघर्षों को और तेज करने का संकल्प लेती है तथा अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। का. रामचंद्र सिंह यादव औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे। औरंगाबाद जिले के रफीगंज से वे विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।