झंझारपुर के जदयू सांसद आरपी मंडल के पिता का निधन

खुटौना (गोपाल कुमार)। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामप्रीत मंडल के पिता ठक्कन मंडल का मंगलवार रात दुर्गी पट्टी स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। बुधवार को गांव से बाहर हुए उनके अंतिम संस्कार में सांसद मंडल ने स्वय उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन हो जाने से परिवार सहित पुरे प्रखंड में शोक का लहर दौड़ गया है। ठक्कन मंडल कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके चले जाने से पूरे प्रखंड में कमी खलेगी।

वे बहुत अच्छे व नेक स्वभाव के थे। उनके निधन पर संजय सिंह, मुखिया राजिक अहमद, जिप सदस्य अरविंद महतो, राजद के मिंटू शहजादा, बालकृष्ण सिंह, देवदत साह, रंजीत कुमार मंडल, दिल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड प्रमुख अमित कुमार,पहलवान आलम, रामेश्वर भारती, उमेश घोष, विजय शंकर प्रसाद,क्षेत्रीय विधायक भारत भूषण मंडल, जयवंश ठाकुर, तजमुल हुसैन, सतेंद्र कामत, श्रवन मंडल, ऋषिकेश राघव, संजीव कामत सहित कई लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।