Exit Poll के नतीजे बता रहे बिहार में तेजस्वी सरकार, पर 10 का NDA कर रहा इंतजार

पटना (आरती शर्मा)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे व आखरी चरण का मतदान शनिवार को समाप्त हो गया। राज्य के सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में लॉक हो गया है। मतदान संपन्न होने के बाद 10 नवंबर को मतगणना पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इससे इतर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद विभिन्न टीवी चैनलों व सर्वे एजेंसी की आई रिपोर्ट बता रही है कि बिहार में महागठबंधन यानी तेजस्वी सरकार बनने जा रही है। वहीं NDA 10 नवंबर का इंतजार कर रहा है।

इंतजार तो वास्तविक रिजल्ट के लिए महागठबंधन को भी है लेकिन एग्जिट पोल के परिणाम ने उसे उत्साहित कर दिया है। एग्जिट पोल के जो परिणाम आए हैं उसमें अधिकतर सर्वे में काफी नजदिक का मुकाबला बताया गया है लेकिन इंडिया टूडे व न्यूज 24 – चाणक्या के सर्वे में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता बताया जा रहा है। लेकिन वास्तविक जीत-हार तो 10 नवंबर के चुनावी परिणाम के बाद ही तय होगा।

ये हैं विभिन्न सर्वे एजेंसी व चैनलों के अनुमान

Channel/Agencyजेडीयू+आरजेडी+लोजपाअन्य
जन की बात91-117118-1385-83-6
एबीपी-सी वोटर104-128108-1311-34-8
न्यूज 18- टुडेज चाणक्या551808
इंडिया टुडे-एक्सिस69-91139-16103-056-10

रिपब्लिक व जन की बात के सर्वे में महागठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर

इन सर्वे पर बात करें तो जन की बात व रिपब्लिक भारत चैनल का सर्वें बता रहा है कि जदयू नेतृत्व वाली एनडीए को 91 से 117 सीटें मिल सकती है। वहीं राजद नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बना सकती है। इन्हें 118 से 138 सीटें तक मिल सकती है। वहीं लोजपा को 5 से 8 तक व अन्य को 39 से 6 तक सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एबीपी- सी वोटर के सर्वे में एनडीए- महागठबंधन में कड़ा मुकाबला

एबीपी- सी वोटर के सर्वे महागठबंधन व एनडीए में कड़ा मुकाबला दिखा रहा है। इनका सर्वे बताता है कि एनडीए को 104 से 128 तक सीटें मिल सकती है यानि एनडीए भी सरकार बना सकती है। वहीं महागठबंधन को 108 से 131 के बीच सीटें मिल सकती है। ऐसे में महागठबंधन भी सरकार बनाने की स्थिति में इनके सर्वे में नजर आ रही है। वहीं लोजपा को 1 से 3 तक सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 तक सीटें जाती नजर आ रही है।

न्यूज18 व टुडेज चाण्क्या के सर्वे में महागठबंधन को मिलेगा 180 सीटें

न्यूज18 व टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल महागठबंधन का पूर्ण बहुमत के साथ बनाते हुए दिखा रहा है। इनके सर्वे के अनुसार एनडीए को 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती है। लोजपा को इनके सर्वे में कुछ भी नहीं मिला है। वहीं अन्य के खातें में आठ सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इंडिया टुडे व एक्सिस का सर्वे बता रहा है बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार

इंडिया टुडे व एक्सिस का सर्वे भी तेजस्वी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनती हुई बता रही है। इनके सर्वे के मुताबिक एनडीए को 61 से 91 तक सीटें मिल सकती है। वहीं महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिलती हुई दिख रही है। लोजपा के खाते में 3 से 5 सीटें तक मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें तक मिलने का अनुमान लगाया गया है।