कुटुंबा ओरडीह गाँव के पास बस और हाईवा की टक्कर में दर्जनों घायल

बस और हाईवा की टक्कर में दर्जनों घायल

अंबा – नबीनगर पथ पर सोमवार की दोपहर ओरडीह गांव के समीप बस और हाईवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार बस नबीनगर से औरंगाबाद जा रही थी इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही हाईवा के साथ जोरदार टक्कर हो गई। मौके का फायदा उठाकर बस और हाईवा के चालक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा में भर्ती कराया। दुर्घटना में जख्मी लोगों की पहचान अंकोढ़ा गांव निवासी 80 वर्षीय प्रमोद साव, वर्मा गांव निवासी अजय मेहता की पुत्री अंजली कुमारी, मथुरापुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पुत्री बेबी कुमारी, अवधेश यादव की पुत्री अंशु कुमारी, काला पहाड़ तेंदुआ गांव निवासी ब्रजकिशोर पासवान की पत्नी मंजू देवी, मनीष साव की पत्नी निक्की देवी, पोला गांव निवासी उपेंद्र मेहता की पुत्री नेहा कुमारी, मझौली गांव निवासी सरयू मेहता के पुत्र प्रिंस कुमार बिशुनपुर गांव निवासी राजमोहन पासवान के पुत्र शंकर पासवान, संडा पर गांव निवासी उदय राम के पुत्र राजू कुमार, सैदपुर नौघड़ा गांव निवासी मोहम्मद शरीफ अंसारी की पुत्री हिना परवीन तथा पटना निवासी विजय प्रसाद के पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि घायल लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार करने के पश्चात सभी को घर भेज दिया गया।

i