छठ पर्व को लेकर डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों एवं छठ व्रतियों के लिए घाटों पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने तथा तैयारी का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने संजय गांधी जैविक उद्यान घाट, बीएमपी 5 घाट, अनीसाबाद घाट, कच्ची तालाब घाट गर्दनीबाग का निरीक्षण किया।

उन्होंने घाटों तथा उसके आने जाने वाले मार्गो की साफ-सफाई करने ,मोटरेबल बनाने, चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय, लाइट सहित कई अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल श्री राकेश कुमार को दिया।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर नवीन कुमार एवं अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी को घाटों पर संचालित कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर ससमय कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त रिची पांडे, अपर समहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार झा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)