नीतीश सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह, सम्राट के पास वित्त व विजय सिन्हा को मिला कृषि विभाग

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी NDA सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम ने अपने पास गृह विभाग समेत पांच विभाग अपने पास रखा है। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त समेत नौ विभाग दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास कृषि समेत नौ विभाग दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ, खेल, पंचायती राज उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग मिला है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतव, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मिला है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है।

विजेंदर प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला है।

डॉ प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन विभाग मिला है।

श्रावण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मिला है।

संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी, अनुसूची जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मिला है।

सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है।