भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में इंट्री, ये पार्टी करने जा रही हैं जॉइन

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रखने का फैसला कर लिया है। अक्षरा आज दोपहर 3 बजे पटना में जन सुराज पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक , जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें अध्यक्षता दिलाएंगे।

पार्टी ने बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस

हालांकि, अक्षरा सिंह की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षरा की जन सुराज पार्टी की एंट्री की घोषणा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अक्षरा

प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार राजीनित में कदम रख चुके हैं।

2010 में अक्षरा सिंह ने रवि किशन के साथ कि थी अभियान की शुरुआत

अक्षरा ने 2010 की एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की। वह बाद में 2011 की पारिवारिक नाट्य फ़िल्म, प्राण जाए पर वचन ना जाए में दिखाई दीं। अक्षरा 2016 की रोमांटिक ड्रामा ए बलमा बिहार वाला में खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दीं। जबकि वह 2017 की एक्शन ड्रामा सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम में पवन सिंह के साथ दिखाई दीं।

अक्षरा पहली बार 2015 में ज़ी टीवी पर काला टीका और सर्विस वाली बहू के साथ हिन्दी टेलीविजन में दिखाई दीं। अक्षरा ने बाद में सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो पोरस और सूर्यपुत्र कर्ण में भूमिकाएं निभाईं। वह रैप गाने भी लिखती हैं जिसे वह अपने सोशल मीडिया पे जारी करती हैं।