कोरोना से रहें सचेत, एनडीए को करें वोट: नीतीश कुमार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )जदयू के राष्टंीय अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भी लोगो से कोरोना से सचेत रहने का आववान किया है। श्री कुमार ने शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा भाषण की शुरुआत ही कोरोना से करते हुए कहा कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा बिहार में कोरोना काफी घटा है और यहां कोरोना अपने न्यूनतम स्तर पर है और अब जांच दर भी बहुत बढ़ा है। कोरोना को न्यूनतम स्तर पर लाने में केंद्र की सरकार का काफी सहयोग रहा है। कोरोना काल में बाहर रहने वाले वैसे लोग बिहार लौटे जो पति-पत्नी1⁄4लालू-राबड़ी1⁄2 राज में त्रस्त हो कर बाहर चले गये थे। ऐसे लोग कोरोना काल में जब बिहार लौटे तो उन्हे थोड़ी परेशानी हुई लेकिन उन्हे यहां विकास भी नजर आया। हमने कोरोना काल में प्रवासियों की खुलकर मदद की। जमकर
रुपये खर्च किये जिससे बिहार में कोरोना से मृत्यु दर न्यूनतम स्तर पर आया। तब जाकर कोरोना
काल में भी चुनाव कराने की स्थिति बनी। अब कोरोना से डरने की नही सचेत रहने की
जरुरत है। कोरोना काल के चलते कम समय में ही चुनाव होना है, इसलिए ज्यादा जगह जाना
नहीं हो पा रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सात निश्चय को पूरा करते हुए हर क्षेत्र
में काम किया है। कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें हमने काम नहीं किया है। अब आगे
मौका मिलेगा तो हम बिहार को सक्षम बनाएंगे, स्वावलंबी बनाएंगे। हमने सात निश्चय-2 की
घोषणा की है। सात निश्चय पार्ट-2 में गांव-शहर की दूरी कम करने के लिए खास प्लान
बनाया गया है। कहा कि 15 साल से हमें काम करने का मौका मिला। हमारे पहले
पति-पत्नी लालू-राबड़ी को राज करने का मौका मिला, पहले कानून का राज नहीं था।
आपराधिक घटनाएं होती थी। अब बिहार अपराध की सूची में देशभर में 23वें नंबर पर
है
। कहा कि जब बिहार ने हमें मौका दिया, तब से हम सेवा कर रहे हैं। हमने समाज के हर
तबके का विकास किया। किसी की उपेक्षा नहीं की, सबका उत्थान किया है। पुनः मौका
देंगे तो आगे भी सेवा करेंगे। कुछ काम छुटा भी है तो एक-एक काम पूरा
करेंगे। हमारे लिए सेवा ही एक मात्र धर्म है। पहले जो स्थिति थी और आज जो स्थिति है
उसमें बहुत अंतर है। कहा कि हमने विश्वबैंक से कर्ज लेकर राज्य में जीविका समूहों का
गठन किया। आज महिलाएं जागृत हैं, अनपढ़ महिलाए भी अब किसी पर आश्रित नहीं है। खुद
कमाकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। श्री कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य न्याय
के साथ विकास था और ऐसा ही करने का प्रयास हमने किया है। समाज के हर तबके और इलाके
के लिए काम किया, जो वर्ग किनारे पर था, उसे मुख्यधारा में लाने का काम काम किया। कहा कि
हमारी सरकार ने महिलाओं के उत्थान का काम किया। उन्हें आरक्षण दिया। आज तमाम
जनप्रतिनिधि महिलाएं हैं। नौकरियों में महिलाएं हैं। लड़कियां पढ़ रही हैं। पहले
लड़कियां साइकिल नहीं चलाती थीं, अब गांव-गांव में लड़कियों के पास साइकिल पहुंच
गई है। कहा कि 2005-06 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद मात्र 76 हजार 466 करोड़
था जिसे अब 4 लाख 14 हजार 975 करोड़ किया गया है। और तो और प्रति व्यक्ति आय पहले 8
हजार 481 रुपया था आज मात्र 34 हजार 413 रुपया हो गया है। उन्होंने कहा कि 7 निश्चय ने
खासकर गांवों की तस्वीर बदल दी है। जल-जीवन-हरियाली अभियान की गूंज यूएनओ तक
पहुंची। हम 7 निश्चय पार्ट-2 के बूते सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार बनाएंगे। उन्होंने
कहा कि कई वृद्ध परिवार में नहीं रह पाते हैं। अगर घर में उनकी इज्जत नहीं हो रही है
तो सरकार उनकी इज्जत करेगी और सभी के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण करेंगे। कोई बूढ़ी
महिला, कोई बुजुर्ग भटकने को मजबूर नहीं होंगे। हम लोग सेवा करने वालेहैं। हमारे लिए पूरा बिहार-एक परिवार है। सबकी सेवा करना ही हमारा धर्म है, हमारा कर्तव्य
है। श्री कुमार ने कहा कि पुनः हमारी सरकार बनने पर बिहार में इंटर पास लड़कियों को 25
हजार और ग्रैजुएशन करने पर 50 हजार की राशि दी जाएगी। उद्योग लगाने के लिए एससी-एसटी, अतिपिछड़ा और सभी वर्ग की महिलाओं को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 5 लाख अनुदान और
5 लाख की राशि बिना टैक्स की दी जाएंगी। सभा में नीतीश कुमार ने उपिस्थत जनसमूह से
अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने और जीत दिलाने की हामी भी भरवाई। लोगो के
हामी भरने पर प्रत्याशी को जीत की माला भी पहनाई। सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष
मुकेश शर्मा ने की जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। सभा में
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री अशोक चैधरी, क्षेत्रीय प्रभारी व पूर्व विधान
पार्षद डॉ. रणवीर नंदन, औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह, काराकाट के
जदयू सांसद महाबली सिंह, हमसे के राष्टंीय महासचिव सुनील चैबे, वीआइपी के जिलाध्यक्ष
तेजस्वी चैधरी, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जॉर्ज एवं पार्टी के प्रदेश
उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के अलावा एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।