भोजपुर जिले के बिहार के आयुष कुणाल का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हुआ चयन

भोजपुर जिले के सहार के लाल आयुष कुणाल ने आल इंडिया सैनिक स्कूल इंट्रेंस टेस्ट में कमाल किया है। आयुष ने 300 अंकों की इस परीक्षा में 272 अंक प्राप्त किया है। आयुष की मां सोनी कुमारी पंचायत शिक्षक हैं। वहीं पिता विमल मौआर सामाजिक सेवी हैं।

आयुष ने एंट्रेंस टेस्ट में ऑल इंडिया में 575 वां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें सैनिक स्कूल इंफाल नामांकन के लिए आवंटित हुआ लेकिन आयुष ने सैनिक के बजाए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल का ऑप्शन चुना। आयुष को टेस्ट में गणित में 150 में 150 अंक प्राप्त हुए।

वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। आयुष ने बताया कि उनका लक्ष्य मिलिट्री में शामिल होकर देश की रक्षा करना है। शुरुआती पढ़ाई सहार से ही की। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में कक्षा छह में नामांकन होगा।

बात दें कि आयुष की दादी कृष्णा देवी सहार की प्रखंड प्रमुख रहीं हैं। आयुष की सफलता पर उन्होंने बधाई दी। मिलिट्री स्कूल में चयन होने पर शिक्षक सरफराज ने उन्हें बधाई दी।