Aurangabad में दरोगा ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, इस थाने में लगी थी ड्यूटी

औरंगाबाद (मनोज पांडेय)। औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में तैनात SI जितेंद्र सिंह ने थाने में ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थाने में मौजूद पुलिस के जवान जब तक उनके पास पहुंचे, वे दम तोड़ चुके थे। जितेंद्र सिंह सासाराम के रहने वाले थे। उनकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। थाने पर इस घटना से अफरातफरी मच गई है। पुलिस अभी घटना के कारणों के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि दरोगा जितेंद्र सिंह सुबह 6 बजे खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने किन परिस्थिति में खुद को गोली मारी अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसआई के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। एसआई के आत्महत्या की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।