Aurangabad News : पढ़ने जा रही महिला को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार, जानिए किसने रची थी साजिश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के करमा रोड में ट्यूशन पढ़ने जा रही महिला मिनाक्षी को गोली मारने के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने रोहतास जिसे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के निवासी गोपी कुमार तथा इसी थाना क्षेत्र के चंदनपुरा रोड निवासी मो. इरशाद शामिल है।

औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देसी कट्टा तथा 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि गोपी के द्वारा हथियार उपलब्ध कराया गया था। बता दें कि पिछले दिनों बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की महिला को ट्यूशन पढ़ाने जाने के क्रम में बदमाशों ने कर्मा रोड में वन विभाग के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

इस मामले में औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के उद्भेदन में पुलिस जुटी थी। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना का उद्भेदन कर लिया गया है और मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि हथियार बरामदगी मामले में बदमाशों के खिलाफ तिलौथू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूछताछ में ही बदमाशों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि महिला का पति दाउदनगर के अग्नि गांव निवासी सोनू दूबे दो शादी किया था। पहली पत्नी मिनाक्षी को वह रास्ता से हटाना चाहता था। इसीलिए उसने हत्या की सुपारी इनलोगों को दी थी। महिला को गोली मारी गई, लेकिन वह अपने किसमत से बच गई।