खेत मे काम करते हुए युवक की वज्रपात से मौत

अम्बा (कुटुम्बा )मौसम के अचानक बदलाव के बीच रविवार के शाम वज्रपात से ढूंढा बीघा गांव निवासी राजेंद्र भुइयां की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करता था। घटना के दिन वह गांव में गेहूं की कटाई के पश्चात बोझा ढो रहा था। इसी क्रम में वज्रपात से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना अंबा थाना को दी गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची अंबा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखदाई घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।