मनरेगा के तहत करहा उड़ाही का कार्य आरंभ होने से किसानों में हर्ष

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा के अहियापुर पंचायत के हैबसपुर गांव में मनरेगा के तहत माली रजवाहा से बंदेश्वर शर्मा के खेत तक करहा उड़ाही का कार्य आरंभ होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।

करहा उड़ाही पर से प्रसन्नता जताते हुए पंचायत समिति सदस्य सरयू राम एवं समाजसेवी चिन्टू कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्थ में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास पहुंच रहा है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने लाॅकडाउन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पंचायत के अंदर जागरूकता अभियान चलाया, जिसका रिजल्ट भी अच्छा आया। कोरोना काल में मजदूरों का कार्य प्रभावित हो गया था।

कोरोना का कंट्रोल होते ही मनरेगा योजना से कार्य शुरू हुआ। कहा कि करहा उड़ाही होने से किसानों को रब्बी फसल का पटवन करने में सहुलियत होगी। करहा उड़ाही के कार्य में लगे मजदूरों अखिलेश भगत, चंद्रशेखर महतो, गिरजा कुमार, भीम राम, राम एकबाल राम एवं मिथलेश राम ने कहा कि लाॅकडाउन के बाद से मजदूरी का कार्य प्रभावित हो गया था। े परेशानी बढ गई थी। मनरेगा का कार्य प्रारंभ से मजदूरी का कार्य मिलने लगा है।