मदनपुर पैक्स चुनाव में अनुज कुमार सिंह हुए विजयी, एरकीकला से विजय निराला ने मारी बाजी

मदनपुर(औरंगाबाद) (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड़ में दो पैक्स के लिए सोमवार की सुबह से दोपहर 2 बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना का कार्य 2 बजे के बाद प्रारम्भ हुआ। मदनपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अनुज सिंह ने मतगणना में 491 मत प्राप्त कर 378 मत से विजयी घोषित हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे सजंय गुप्ता को 113 मत प्राप्त हुआ।

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया।अनुज सिंह ने कहा कि मैं नहीं जीता हूं मदनपुर पैक्स की जनता की जीत है, जिन्होंने मुझे अध्यक्ष के रूप में चाहा और अपना बहुमूल्य मत हमे देकर पैक्स अध्यक्ष बनाया।

एरकीकला पैक्स से चुने गये विजय निराला मदनपुर प्रखंड के एरकीकला पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विजय निराला उर्फ विजय मेहता को विजयी घोषित किया गया।नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विजय निराला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रजेश सिह को 518 वोट से पराजित किया।

विजय निराला को 770 वोट मिले जबकि ब्रजेश सिंह को 252 वोट मिला। 113 वोट रद्द हुआ।विजय प्रत्याशी को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक रणवीर कुमार और दण्डाधिकारी जीतेन्द्र कुमार तथा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी दल बल के साथ थे।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)