राजस्व ग्राम मुडिला में विशेष सर्वे को लेकर आम सभा, 14 सितंबर से शुरू होगा किस्तवार कार्य


अंबा, औरंगाबाद : राजस्व ग्राम मुडिला, थाना संख्या- 468 में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा का आयोजन अंबा पंचायत के ग्राम मुडिला स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में किया गया।

सभा में उपस्थित सभी भू-स्वामियों व रैयतों को विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने वाले किस्तवार यानि दखल-कब्जा कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

अधिकारियों ने रैयतों को सूचित किया कि दिनांक 14 सितंबर 2026 से किस्तवार कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान सभी रैयत अपने-अपने संबंधित स्थल व प्लॉट पर उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें।

आम सभा में कानूनगो कंचन सिंह, विशेष सर्वे अमीन कोमल कुमारी, संजीव सिंह, रैयत जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, बबलू सिंह, सुनील तिवारी, सुधीर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, फिरोज आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *