पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित राजेन्द्र पुल के समानांतर बने नए डबल लाइन रेल पुल को मुख्य रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (PNI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 339 ट्रेनें रद्द, 384 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन तथा 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक होगा, जिसका असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की ट्रेनों पर पड़ेगा।

क्यों किया जा रहा है यह कार्य?
मोकामा स्थित राजेन्द्र पुल वर्ष 1959 में बना था। करीब 1.9 किलोमीटर लंबे इस रेल-सह-सड़क पुल पर केवल एक रेलवे लाइन है। बढ़ते रेल यातायात के कारण इसकी क्षमता काफी पहले ही भर चुकी थी।
इसी समस्या को दूर करने के लिए वर्ष 2015-16 के रेल बजट में 1,491.47 करोड़ रुपये की लागत से समानांतर नया दोहरी रेल लाइन रेल पुल स्वीकृत किया गया था। प्रधानमंत्री ने 12 मार्च 2016 को इसका शिलान्यास किया था। अब इस पुल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है।
नए रेल पुल से क्या होगा फायदा?
- मोकामा-बरौनी रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी।
- एक साथ अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
- ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी।
- मालगाड़ियों का परिचालन तेज होगा।
- पूर्व मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त रूट पर जाम की समस्या घटेगी।
- भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलेगा।
कितनी ट्रेनें प्रभावित होंगी?
श्रेणी संख्या
रद्द ट्रेनें 339
मार्ग परिवर्तित 384
आंशिक समापन 56
आंशिक प्रारंभ 67
किस दिन कितनी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
तिथि रद्द ट्रेनें
20 सितंबर 6
21 सितंबर 12
22 सितंबर 13
23 सितंबर 15
24 सितंबर 21
25 सितंबर 24
26 सितंबर 29
27 सितंबर 31
28 सितंबर 21
29 सितंबर 20
30 सितंबर 25
1 अक्टूबर 32
2 अक्टूबर 32
3 अक्टूबर 36
4 अक्टूबर 21
20 सितंबर को रद्द ट्रेनें
04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
21 सितंबर को रद्द ट्रेनें
04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
63275 किउल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किउल पैसेंजर
22 सितंबर को रद्द ट्रेनें
13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
63275 किउल-पटना पैसेंजर
63276 पटना-किउल पैसेंजर
