जनसंपर्क अभियान को धार देने गांवों में उतरी भाजपा

अंबा, औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार शाम कुटुंबा पूर्वी मंडल के धनु बिगहा एवं निरंजनपुर गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनु बिगहा में डॉ. किशोर ठाकुर के परिसर तथा निरंजनपुर में पंकज सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, विधानसभा संयोजक परमेश्वर बैठा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अनिल कुमार सिंह, मंटू सिंह, बैकुंठ सिंह, जगनारायण सिंह, रविन्द्र सिंह, पंडित सिंह, कामता यादव, पंकज यादव, मिथिलेश राम, अकेलू पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पार्टी की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *