रिसिअप पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार

अंबा, औरंगाबाद। रिसीयप थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दुधार नदी से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दुधार नदी से बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित लिखित प्रतिवेदन खनन पदाधिकारी को भेज दिया गया है। विभागीय निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *