कुटुंबा पुलिस द्वारा 600 लीटर स्पिरिट के साथ वाहन जप्त, चालक फरार

कुटुंबा थाना क्षेत्र के ढ़ीबर फॉल के समीप रविवार की देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी वाहन से छह सौ लीटर स्पिरिट बरामद किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से नीले रंग के 15 गैलन में रखी हुई कुल 600 लीटर स्पिरिट जब्त की गई।
थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि वाहन को अपने कब्जे में लेकर जब्त स्पिरिट को सुरक्षित रखा है। फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *