
मरीजों को मिल रही एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा
पटना: आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारक मरीजों को अब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आयुष्मान लाभार्थियों के लिए एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ-साथ सभी प्रकार की स्टोन सर्जरी एवं जनरल सर्जरी की आधुनिक व्यवस्था की गई है। अस्पताल में उन्नत तकनीक और आधुनिक मशीनों की सहायता से जटिल सर्जरी को सुरक्षित एवं सफल तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार के साथ शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। आयुष्मान लाभार्थियों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना और अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के संयुक्त प्रयास से गरीब एवं मध्यम वर्ग के मरीजों को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को वेसिकोवेजाइनल फिस्टुला, यूरेट्रोवेजाइनल फिस्टुला सहित कई जटिल यूरोलॉजिकल ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक विधि से किए जा रहे हैं। इसके अलावा किडनी स्टोन, यूरेटर स्टोन, ब्लैडर स्टोन जैसी पथरी की सर्जरी तथा अपेंडिक्स, हर्निया, गॉल ब्लैडर सहित जनरल सर्जरी भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत की जा रही है।
उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक में बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव कम होता है। इस कारण मरीजों को कम दर्द सहना पड़ता है और संक्रमण की आशंका भी कम रहती है। साथ ही मरीज जल्दी स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी प्राप्त कर लेते हैं
