बिहटा में सौतेली मां ने दो बच्चों को फेंका कुआं में, एक की मौत, पति-पत्नी हिरासत में

पटना : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुआं में फेंक दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बच्चों को कुएं में फेंकते हुए ग्रामीणों ने देख लिया इसके तुरंत बाद कुछ ग्रामीण कुएं में कुद गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद दोनों बच्चे को स्थानीय अस्पताल में लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां एक बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सदिसोपुर निवासी अरुण ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार और घायल की पहचान पांच वर्षीय सम्मी कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है अरुण ठाकुर ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से विवाद होने पर दूसरी पत्नी ने घटना को अंजाम दिया।

दोनों बच्चे पहली पत्नी रजनी देवी के बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अरुण ठाकुर दो शादी किये हुए है। पहली पत्नी रजनी देवी से दो पुत्र अर्णव एवं सम्मी है। जबकि दूसरी पत्नी शारदा कुमारी से एक पुत्री शिवानी कुमारी है। पहली पत्नी पति के प्रताड़ना से उबकर कन्हौली बाज़ार पर किराया का मकान लेकर बच्चों को शिक्षा दीक्षा दिला रही थी।

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की देर शाम दूसरी पत्नी ने दोनों बच्चों को बहला फुसला कर आम खिलाने के बहाने बगीचा में ले गई थी। दोनों बच्चों को पहले पिटाई कर फिर कुंआ में डाल दिया। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(आप हमें FacebookXInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. Whatsapp channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)