पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, सातवां परिणाम नबीनगर के केरका से आया, रीता देवी मुखिया बनी, निवर्तमान मुखिया नीलम देवी हारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

मुखिया पद का सातवां परिणाम केरका पंचायत का आया है, जहां से रीता देवी ने 288 मतों के अंतर से निवर्तमान मुखिया नीलम देवी को हराकर मुखिया निर्वाचित हुई है। रीता देवी को 1703 मत मिले है। मतगणना जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in