बोम्मई को कर्नाटक के नया मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में बसवराज बोम्मई को शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बधाई देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि श्री बोम्मई के कुशल नेतृत्व एवं उनके अनुभव से कर्नाटक राज्य प्रगति के पथ पर और भी त्वरित गति से अग्रसर होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव कर्नाटक राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

वें केंद्र की की नरेंद्र मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ मिलकर निश्चित रूप में कर्नाटक राज्य को विकास के मामले में और आगे ले जाएंगे। उनके अलावा बधाई देने वालों में भाजपा नेता सुनील कुमार शर्मा, इंद्रदेव यादव, बृजेंद्र कुमार सिंह, विजय प्रसाद निराला, सुनील सिंह, रघुनाथ राम, अमन कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, प्रो. आशा कुमारी, ललेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, टुना प्रसाद गुप्ता, रामशरण प्रसाद, अनिल गुप्ता, रामरूप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरविंद सिंह एवंजय किशोर मिश्रा शामिल हैं।