इटार में Youth & Student RJ संगठन का हुआ विस्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राजद के संगठन विस्तार को लेकर रफीगंज के इटार में मंगलवार को पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में युवा राजद और छात्र राजद की पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया। इस क्रम में हरेंद्र यादव को युवा राजद का इटार पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। वही नंद कुमार यादव को छात्र राजद का पंचायत अध्यक्ष चुना गया। दोनो संगठन के पंचायत अध्यक्षों को दोनो संगठन के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

बैठक करते राजद नेता

युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष ज़ुबैर अंसारी और छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष सल्लू यादव ने बताया कि इस बार कड़ी मेहनत कर मुख्यमंत्री पद का सेहरा तेजस्वी यादव को पहनाना है। इस मौके पर राजद के जिला प्रधान महासचिव असलम अंसारी, राजद के रफीगंज नगर उपाध्यक्ष अफ़रोज़ आलम, रॉबिन यादव, उमेश यादव, आयुष खत्री, रौशन चंद्रवंशी, विशाल यादव, अजीत पटेल के अलावा दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।