औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के नेशनल हाइवे पर शिवगंज स्थित सोमवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला मदनपुर की तरफ से एक ऑटो से उतरकर शिवगंज नेशनल हाईवे की सड़क पार कर रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसके बाद इस घटना की सूचना नागरिकों के द्वारा मदनपुर थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही आनन फानन में मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे और शव को आने कब्जे में लेकर कजगी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला के शव का पहचान नही होने के कारण शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला औरंगाबाद के विशुनपुर गांव की रहनेवाली बतायी जा रही है। जो ऑटो से उतरकर शिवगंज सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गयी। बता दें कि शिवगंज स्थित नेशनल हाईवे आये दिन डेंजर जॉन बनता जा रहा है। यहां आए दिन हमेशा सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसमे लोगो की जाने जाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक महिला के पास एक झोला था। जिसके जांच पड़ताल में पता चला कि झोले से एक बच्चो का खिलौना बॉल, श्रृंगार की समान, आस्था के महापर्व छठ पर्व का प्रसाद सहित कई समान थे। फिलहाल पुलिस महिला के शव के पहचान में जुटी हुई है।