प्रवास कार्यक्रम के तहत दाउदनगर आये यूपी के विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, कार्यकर्ताओं से किया संवाद 

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा  के प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरूवार को दाउदनगर आये यूपी के विधायक गुरु प्रसाद मौर्या का यहां पार्टी के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया।

श्री मौर्या का जिले की सीमा पर शमशेरनगर के पास भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर ससम्मान गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने की जबकि संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने किया।  आज के प्रवास कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्या ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र में दाउदनगर प्रखंड के तीन मंडलों में शमशेरनगर, दाउदनगर ग्रामीण और दाउदनगर नगर मंडल में प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम में भाजपा के विधान पार्षद दिलीप सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष,  शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महामंत्री ललन कुशवाहा, दाउदनगर मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, मंडल महामंत्री प्रिंस पाठक, संजय कुशवाहा कोषाध्यक्ष टैगोर, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामसकल महतो, अमर ज्योति, जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा, भास्कर विभु, योगेश पासवान, सोनहुली पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र साहू एवं अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।