औरंगाबाद की इस महिला का 110 वर्ष की आयु में हुआ निधन, रिकॉर्ड में दर्ज होने लायक मामला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद की इस महिला का का भी नाम सर्वाधिक आयु तक जीने वाले लोगों की सूची में शामिल होने लायक है। पूरी दुनियां में अभी सर्वाधिक लंबा जीवन जीने का रिकॉर्ड 105 से लेकर 122 वर्ष तक है।

ऐसे में 110 वर्ष की आयु में महिला के स्वर्गवासी होने की बात यदि वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों तक पहुंच जाएं तो उनका नाम भी इस सूची में शुमार हो सकता है। बशर्ते 110 वर्ष का लंबा जीवन जीने के बाद निधन की प्रामाणिक तौर पर पुष्टि हो जाए। यह बात हम इसलिए कह रहे है कि बिहार के गांवों में पुराने बुजुर्गो को अपना जन्म दिन तक मालूम नही होता है। बस वें इतना ही बता सकते है कि अभी उनकी उम्र इतनी है।

         

110 साल की आयु में हुआ तालुका रानी कुंवर का निधन

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के धोबडीहा गांव निवासी तालुका रानी कुंवर का 110 वर्ष की अवस्था में मंगलवार 3 अप्रैल 2024 को 10 बजे दिन में निधन हो गया। वह स्व. कविनाथ सिंह की धर्मपत्नी थी। वें अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। परिवार में उनके दो बेटे- बहुएं(एक पुत्र स्वर्गीय), तीन-बेटियां(विवाहित) और दो पौत्र शामिल है। वह धार्मिक महिला थी। उनके निधन से पूरा परिवार शोक संतप्त है। 
                               

दुनियां में सबसे लंबा जीवन जीने वाली महिलाएं-


नाम जन्म तिथि मृत्यु तिथि आयु मृत्यु
या निवास स्थान
1-जीन कैलमेंट 21 फरवरी 1875 4 अगस्त 1997 122 वर्ष, 164 दिन फ्रांस
2- केन तनाका 2 जनवरी 1903 19 अप्रैल 2022 119 साल, 107 दिन जापान           3 -सारा नोज़ 24 सितम्बर 1880 30 दिसंबर 1999 119 साल, 97 दिन संयुक्त राज्य अमेरिका
4- ल्यूसील रैंडन 11 फरवरी 1904 17 जनवरी 2023 118 वर्ष, 340 दिन फ्रांस
5 -नबी ताजिमा 4 अगस्त 1900 21 अप्रैल 2018 117 वर्ष, 260 दिन जापान
6- मैरी-लुईस मीलूर 29 अगस्त 1880 16 अप्रैल 1998 117 वर्ष, 230 दिन कनाडा
7 -बैंगनी भूरा 10 मार्च 1900 15 सितंबर 2017 117 साल, 189 दिन जमैका
8 -एम्मा मोरानो 29 नवंबर 1899 15 अप्रैल 2017 117 साल, 137 दिन इटली
9 -चियो मियाको 2 मई 1901 22 जुलाई 2018 117 साल, 81 दिन जापान
10 -डेल्फ़िया वेलफ़ोर्ड 9 सितम्बर 1875 14 नवंबर 1992                 

दुनियां में सबसे लंबा जीवन जीने वाले पुरुष-

नाम जन्म तिथि मृत्यु तिथि आयु मृत्यु
या निवास स्थान
1-जिरोमोन किमुरा 19 अप्रैल 1897 12 जून 2013 116 साल, 54 दिन जापान
2 -क्रिश्चियन मोर्टेंसन 16 अगस्त 1882 25 अप्रैल 1998 115 वर्ष, 252 दिन संयुक्त राज्य अमेरिका
3 -एमिलियानो मर्काडो डेल टोरो 21 अगस्त 1891 24 जनवरी 2007 115 वर्ष, 156 दिन प्यूर्टो रिको
4 -जुआन विसेंट पेरेज़ 27 मई 1909 2 अप्रैल 2024 114 वर्ष, 311 दिन वेनेज़ुएला
5 -वाल्टर ब्रूनिंग 21 सितम्बर 1896 14 अप्रैल 2011 114 साल, 205 दिन संयुक्त राज्य अमेरिका
6 -युकिची चुगनजी 23 मार्च 1889 28 सितंबर 2003 114 साल, 189 दिन जापान
7 -जोन रिउडावेट्स 15 दिसंबर 1889 5 मार्च 2004 114 वर्ष, 81 दिन स्पेन
8 -फ्रेड एच. हेल, सीनियर 1 दिसंबर 1890 19 नवंबर 2004 113 वर्ष, 354 दिन संयुक्त राज्य अमेरिका
9 -इज़राइल क्रिस्टाल 15 सितंबर 1903 11 अगस्त 2017 113 वर्ष, 330 दिन इज़राइल       10-एफ़्रैन एंटोनियो रियोस गार्सिया 4 अप्रैल 1910 11 जनवरी 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *