समाज में ज्ञान, बुद्धि, विवेक व शिक्षा का प्रकाश फैलाने में चित्रांशों की भूमिका महत्वपूर्ण : सांसद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिह ने कहा है कि समाज में ज्ञान, बुद्धि, विवेक तथा शिक्षा का प्रकाश फैलाने में चित्रांशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसने हमेशा समाज को दिशा दिखाने की सफल कोशिश की है।

http://नीतीश सरकार में हो गया मंत्रालयों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

श्री सिंह सोमवार को देर शाम जिला मुख्यालय के करमा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर महाआरती के उपरांत चित्रांश परिवार के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चित्रांश समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और इस समाज के लोगों ने आजादी की लड़ाई के साथ-साथ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है। आज भी शिक्षा का अलख जगाने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री सिह ने कायस्थ समुदाय के लोगों से अपील की कि वे राज्य और राष्ट्र से अशिक्षा रूपी अंधकार को पूरी तरह समाप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाएं तथा समाज को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दिशा दिखाने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में रोजगार सृजित करने वाली शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर ने चित्रांश समाज के लोगों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में भी विशिष्ट योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चित्रांश समाज सर्व समाज की भलाई के लिए कार्यरत रहा है और आने वाले दिनों में भी समाज के विकास में अपना योगदान देते रहेगा। आगतों का स्वागत जिला कायस्थ महासभा के अध्यक्ष कमल किशोर ने किया। इसके पूर्व ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई।

http://छठ पर्व पर अल्पसंख्यकों ने अपने समुदाय के मांस-मछली विक्रेताओं से की दुकानों को बंद रखने की अपील

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलम जीवियों ने पढ़ाई-लिखाई के देवता की विधिवत पूजा अर्चना की। यहां जिला कायस्थ महासभा द्बारा करमा रोड चित्रगुप्त सभागार-सह-लोकनारायण जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी। साथ ही संध्या बेला में महाआरती का आयोजन किया गया।

http://आलमपुर में 13 वर्षों में भी नहीं बदले गए बिजली तार, जर्जरता के कारण हादसा की संभावना

महाआरती में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक आनंद शंकर सिंह समेत काफी संख्या में शहर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चित्रगु’ पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, डाॅ. अनिल कुमार सिन्हा, डाॅ. शीला वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय वर्मा, महेंद्र प्रसाद, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, मिथिलेश नंदनी शरण, कृष्ण कुमार सिन्हा, श्रीराम अम्बष्ट, मधुसूदन प्रसाद, बच्चन सिन्हा, राजू रंजन सिहा, सूर्यकांत, राजेश सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, दीपक बलजोरी, सौरभ सिन्हा, सुधांशु कुमार, सुजीत कुमार, निभा सिन्हा, संजना किशोर, रश्मि सिन्हा, कामिनी वर्मा, बबीता सिन्हा, रूबी सिन्हा, सोनी सिन्हा आदि की प्रमुखता से सहभागिता रही। दूसरे दिन मंगलवार को पूरे विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन सिरिस के पास पुनपुन नदी में किया गया।