औरंगाबाद के नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में ली शपथ, जानिए किसने किस भाषा में ली शपथ

औरंगाबाद (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मंलगवार को 17वीं विधानसभा सत्र के दूसरे दिन पद एवं गोपनियता की शपथ ली। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने सभी को शपथ दिया। सबसे पहले गोह विधानसभा से राजद विधायक भीम कुमार सिंह ने हिंदी में शपथ लिया। भीम सिंह रूक रूक कर शपथ पढ़ रहे थे।

इनके बाद ओबरा विधानसभा से राजद के नवनिर्वाचित विधायक ऋषि कुमार ने हिंदी में शपथ लिया। फिर नवीनगर से राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने हिंदी में शपथ लिया। कुटुम्बा से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने अंग्रेजी में शपथ लिया। वहीं औरंगाबाद से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने हिंदी में शपथ लिया। रफीगंज से राजद के विधायक मो. नेहालुद्दीन ने उर्दू में अपना शपथ लिया।