गोह में लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल अध्यक्ष बने सुरेश, धनजंय को 28 मत से किया पराजित

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह में व्यापार मंडल चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह सात बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए।

प्रखंड मुख्यालय में बने मतदान केंद्र में सहकारी समिति के सदस्यों की कतार लगी रही। चुनाव मैदान में सुरेश प्रसाद यादव एवं धनंजय सिंह उतरे हुए थे। इसको लेकर गोह प्रखंड मुख्यालय पर बने मतदान केंद्र में वोट देने के लिए कतार लगी रही। चुनाव में कुल 284 वोट पड़े, जिसमे 6 मत कैंसिल किया गया। घोषित परिणाम में सुरेश प्रसाद सिंह को 153 मत मिला। वही धनंजय सिंह को 125 मत ही प्राप्त हुए। धनंजय सिंह को सुरेश प्रसाद सिंह ने 28 वोट से पराजित किया। चुनाव परिणाम आने के बाद श्री यादव ने कहा कि काम की जीत हुई है। किसानों के हित में हमेशा काम करता हूं और करता रहूंगा।

वही चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बीडीओ डॉ. मनोज कुमार, सीओ मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष शमीम अहमद, एसआई माघवेंद्र प्रताप सिंह, केडी यादव, दफादार राम एकबाल मिश्रा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। चुनाव जीतने पर अनिरुद्ध सिंह, सतीश शर्मा, कमलेश सिंह, सुदामा सिंह, रणविजय यादव, रविरंजन यादव, फुदन यादव, अखिलेश प्रसाद यादव, मनोज यादव, अमरेंद्र यादव,दिनकर यादव, ब्रजेश कुमार, रंजीत यादव सहित कई लोगो ने बधाई दी।