लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर पार्टी के पूर्व रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष का जाना हाल, की आर्थिक सहायता

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। एक हादसे में घायल होने के बाद गया के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती लोजपा(रामविलास), रफीगंज के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद दास का पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम लिया।

गौरतलब है कि श्री दास के पैर का ऑपरेशन कुछ दिन पहले हुआ है। विनोद जी का हाल लेने के लिए पहुंचे ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

साथ ही अपनी ओर से बेहतर इलाज हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर संजय सिंह सोम, चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, रणधीर यादव, अमित शर्मा एवं सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।