सोनू सिंह LJPR के Aurangabad जिला संयोजक मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी नेता चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह को पार्टी का औरंगाबाद जिला संयोजक मनोनीत किया है। साथ ही उम्मीद जताया है कि सोनू सिंह के कुशल नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) सुदृढ़ होगा।

वही जिला संयोजक की जिम्मेवारी मिलने के बाद सोनू सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस उम्मीद के साथ उन्हे यह जिम्मेवारी सौंपी है, उसका सम्यक निर्वहन करूंगा और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।


सोनू के चाचा भी रहे है पार्टी के जिलाध्यक्ष-

गौरतलब है कि सोनू के चाचा अनंत विजय प्रसाद सिंह पूर्व में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके है। वें पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के भी करीबी रहे है। अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। इस नाते पार्टी कार्यकर्ता उनके भतीजे सोनू सिंह से भी उन्ही के जैसे सांगठनिक कार्य की उम्मीद कर रहे है।


कई खेमों में बंटें संगठन को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती-

जिला संयोजक के रूप में सोनू के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के बेपटरी जिला संगठन को पटरी पर लाने की है। वर्तमान में एलजेपीआर का जिला संगठन कई खेमों में बंटा हुआ है और सभी खेमें अपना अलग अलग राग अलापते रहे है। इनमें से कुछ खेमों की तो संगठन के जिलाध्यक्ष की टांग खींचने की आदत रही है, जिसके लगातार शिकार पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे अनूप ठाकुर होते रहे है। संगठन को एकजुट करने के लिए सभी खेमों को एक साथ लाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष ने संभवतः इसी टास्क के साथ उन्हे यह जिम्मेवारी सौंपी। यदि सोनू सभी खेमों को एकजुट कर लेते है तो निःसंदेह वें सफल जिला संयोजक माने जाएंगे और यह सफलता आगे चलकर उन्हे जिलाध्यक्ष पद का ताज भी दिला सकती है।


पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई-

सोनू सिंह को जिला संयोजक बनने पर पार्टी कार्यकर्ता लगातार उनके घर पर आकर उन्हे बधाई दे रहे है। साथ ही उनके नेतृत्व में आने वाले चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता मिलने की भी उम्मीद जता रहे है। वही जिला संयोजक बनने पर सोनू को कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दिए जाने का तांता लगा है।