चोरी की बाइक पर शराब ढो रहा तस्कर गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक पर अवैध शराब ढ़ो रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 40 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया है। गिरफ्तार धंधेबाज सिंटू कुमार यादव मदनपुर थाना क्षेत्र के मुड़गाड़ा निवासी रामस्वरूप यादव का पुत्र है।

उसकी गिरफ्तारी मदनपुर-देव रोड में कठबर बंगला के पास से की गई। मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति उजले रंग की चोरी की अपाची मोटरसाइकिल से महुआ शराब लेकर देव की तरफ जा रहा है।

सूचना पर मदनपुर पुलिस द्वारा बंगला पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जैसे ही युवक बाइक के साथ बंगला पर पहुंचा, वैसे ही पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे कठबर मोड़ के पास पकड़ लिया। उसके मोटरसाइकिल पर एक उजले रंग के प्लास्टिक के बोरे में एक ट्यूब में 40 लीटर महुआ शराब भरा था।

पूछताछ में युवक ने बताया कि, उसके पास जो अपाची मोटरसाइकिल बीआर 26 टी 5852 है। इस बाइक की चोरी हज़ारीबाग से की गई है।इससे शराब ढोने का कार्य किया जाता है।मामले में भादवि की धारा 420, 46, 468, 471, 413, 414, 33(क) एवं 33(ख) के तहत प्राथमिकी संख्या-35/22 दर्ज करते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

ADVT

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)