औरंगाबाद में बालू खनन विवाद में दो गांव में चली गोली, एक घायल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के दो गांवों के बीच बालू खनन को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। घटना में एक युवक को गोली भी लगी है। गोलीबारी से दोनों गांव में दहशत व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां व चनहट गांव के बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी का कारण अवैध बालू खनन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जिसमें एक लड़के को गोली लगने की खबर है। वहीं गोलबारी की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस बड़ी संख्या में गांव में कैम्प कर रही है। बताया जाता है कि पूर्व में भी बालू खनन को लेकर यहां विवाद होता आया है।