दाउदनगर में एसडीओ ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में रविवार को दाउदनगर क्षेत्र में विभिन्न सार्वजानिक स्थलों पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह, अपर अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

मास्क जांच करती दाउदनगर की एसडीओ

इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस क्रम में आमजनों को मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी के अनुपालन हेतु प्रेरित भी किया गया। साथ ही दाउदनगर में अवस्थित एक दुकान में अत्यधिक भीड़ होने के कारण इसे सील किया गया।