हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे राजद के 40 हजार सदस्य : सुरेश पासवान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राजद बिहार के हर सरकार के विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार लोगो का पार्टी का सदस्य बनाएगी।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डाॅ. सुरेश पासवान ने बताया कि 2022-25 के लिए राजद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाकर कर दिया है। मुझे भी श्री प्रसाद के हस्ताक्षर से उनके द्वारा सदस्य बनाये जाने का सौभाग्य मिला है।

कहा कि लालू प्रसाद द्वारा हर विधानसभा में सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें कम से कम चालीस हजार सदस्य बनाना अनिवार्य है। चूंकि राजद का आधार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यवसायी, गांव से लेकर शहर तक फैले हुए है। इसलिए सभी जाति-धर्म के लोगों को राजद फरवरी से सितंबर तक सदस्य बनाने का महाअभियान चलाएगी। वैसे तो सदस्यता अभियान पूरे देश में चलेगा लेकिन बिहार में जनता जनार्दन ने हमें सबसी बड़ी पार्टी के रूप स्थान दिया है। इसलिए बिहार में हम पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जिम्मेवारी भी है।