औरंगाबाद जिले में मिले रिकॉर्ड 506 कोरोना पॉजिटिव

औरंगाबाद (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में मंगलवार को 3242 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई जिसमें 506 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2754 हो गई है। इस आशय की जानकारी डीपीएम डाॅ. कुमार मनोज ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 27 सौ लोगों की एंटीजन किट से जांच का लक्ष्य निर्धारित था जिसके आलोक में 2082 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 436 लोग पॉजिटिव और 1646 लोग नेगेटिव पाए गए। आरटीपीसीआर जांच के लिए 1110 का लक्ष्य निर्धारित था जिसे पूरा कर लिया गया। इसमें 42 लोग पॉजिटिव पाए गए और 1060 लोग निगेटिव पाए गए।

ट्रूनेट से 50 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित था जिसे पूरा किया गया। इसमें 28 लोग पॉजिटिव और 22 लोग निगेटिव पाए गए। कुल निर्धारित लक्ष्य 1395 के विरुद्ध 3242 जांच कराई गई जिसमें 506 लोग पॉजिटिव तथा 2736 लोग निगेटिव पाए गए हैं।