रफीगंज में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के बहुद्देश्यीय भवन में सहायक कृषि निदेशक सह प्रेक्षक आलोक कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह चौबड़ा, गोरडीहा, लोहरा, चेव एवं बलार पंचायत से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

चौबड़ा पंचायत से उपमुखिया अफशाना खातून एवं, उपसरपंच मुर्शिद खान को निर्विरोध चुने गये। गोरडीहा पंचायत से उपमुखिया के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता को 8 मत और सुमित्रा देवी को 6 मत प्राप्त हुए। 2 मत से कृष्ण कुमार गुप्ता को चुने गए एवं उपसरपंच का चुनाव में केशिया देवी और रामईश्वर दास के बीच किया गया। जिसमें केेेशिया देवी को 8 मत और रामेश्वर दास 7 मत मिले जिसमे 1 मत से केशिया देवी विजय हुए। लोहरा पंचायत से उपसरपंच से समीना खातून को 5 मत और जितेंद्र यादव के 7 मत प्राप्त हुए, 2 मत रद्द हुए, 2 मत से जितेंद्र यादव चुने गए।

 लोहरा पंचायत से उपमुखिया मो फिरोज और बिनोद यादव ने नामांकित किया जिसमें बिनोद  यादव को 7 मत और मो फिरोज को 05 मत प्राप्त हुए हैं। 2 मत रद्द किया गया, जिसमे 2 मत से बिनोद यादव को चुने गए। चेव पंचायत से उपसरपंच के लिए दशरत राम को मत 1,कलावती देवी को मत 5 एवं कंचन देवी को  8 मत मिले , 1 मत रद्द, जिसमे कंचन देवी को 3 मत से विजये हुए।  चेव पंचायत से उप मुखिया का चुनाव में नरेश कुमार को  11 मत एवं कौशल्या देवी को 5  मत प्राप्त हुए। जिसमे नरेश कुमार को 6 मत से विजये हुए। सभी प्रतिनिधियों को गोपनीयता एवं बिहार में शराब बंदी को लेकर सभी को शराब का अपने जीवन में सेवन नहीं किये जाने का शपथ दिलाई गई।