जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ ने मनाया केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जन्मदिन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के औरंगाबाद जिला कार्यालय में गुरुवार को भारत सरकार के इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया।

इस अवसर पर तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला जदयू के पूर्व उपाध्य्क्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अर्जुन दास, बारूण प्रखंड के पूर्व युवाध्यक्ष निरज कुमार, मनिष कुमार, गोपाल कुमार सिंह ने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह ने कहा कि आज पूरा बिहार केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जन्मोत्सव मना रहा है। हम उनकी तरक्की और आम जनमानस में सेवा करने के लिए शुभकामनाएं देते है ताकि वे देश की सेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।